अवनीश त्रिवेदी "अभय" जग में  सबसे  अच्छा  ये   गणतंत्र  हमारा।

 


अवनीश त्रिवेदी "अभय"


जग में  सबसे  अच्छा  ये   गणतंत्र  हमारा।
हमें  गर्व  हैं  इस  पर  ये  हैं  हमको  प्यारा।
सभी धर्म के लोग यहाँ पर मिल  कर  रहते।
सबके  हैं  अधिकार  सब इसे अपना कहते।
हैं  शस्य  श्यामला  धरती  सोना   उपजाती।
ये  स्वर्ग  से   सुंदर   हैं  हम  सबकी   थाती।
इस जहाँ में सबसे उज्जवल इसकी छवि हैं।
इसे  उजाला   देता   सबसे   पहले  रवि  हैं।
सबके  रहन-सहन, खान-पान का विधान हैं।
सभी  सुरक्षा   देता   देश  का  संविधान  हैं।
हम   सब  परस्पर  मिलकर  शांति  फैलाए।
भ्रांति  जो  भी  दरम्यां  हो अब उसे मिटाए।
जब  तक  दुनिया  में  ये नीला आकाश रहे।
तब  तक  राष्ट्र  की  बगियाँ में  मधुमास रहे।


अवनीश त्रिवेदी "अभय"


     प्रधानाचार्य
  एस. वी.सी.आई.
द्वारिकापुरी, नेरी- सीतापुर (,उत्तर प्रदेश)


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...