डॉ मंगलेश जायसवाल फिर विरोध किया करो...

 


डॉ मंगलेश जायसवाल


फिर विरोध किया करो....


कभी अश्लीलता का भी विरोध किया करो,
नारी पर अत्याचार खुद भी मत किया करो,
हर नारी देवी की मूरत होती हे साहेब,
यह कटु सत्य भी स्वीकार किया करो।


खुद भी कभी गिरेबां में झाँक लिया करो,
अपने दृष्टि-दोष को भी कभी माप लिया करो,
नेट पर क्या सर्च कर रही हमारी अंगुलिया,
कभी-कभी यह भी भांप लिया करो,


कभी अपने अतीत को भी खोज लिया करो,
हो सके तो खुद पर ही शोध् किया करो,
पहले खुद मीठा खाना छोडो मंगलेश,
फिर गुड़ का विरोध किया करो।।।।


        *डॉ मंगलेश जायसवाल*
 *कालापीपल,जिला:शाजापुर(म. प्र.)*
             *९९२६०३४५६८*


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...