इसे हम ना भूलेंगे अवनीश त्रिवेदी "अभय"

 गीत


हमारे देश का  जो इतिहास।
वो तो हैं हमको सबसे खास।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


अब आए  लाख चाहे तूफ़ान।
चाहे  ये  राह  न  हो  आसान।
इसी पर चलेंगें जब तक जान।
रहेगी अपनी  यही  तो  आस।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


वो  गौतम, नानक  के  उपदेश।
वो तुलसी, ग़ालिब का परिवेश।
वो  राधा  - मोहन  जैसा  भेष।
वो हज़रत, मोमिन का अहसास।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


विक्रमादित्य   के   जैसा  न्याय।
वो    बलिदानों    में    पन्नाधाय।
कठिन मसलों पर बड़ो की राय।
वो मिलकर रहना  सबके  पास।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


वो   गोरा  बादल  की  तलवार।
वो   हाड़ी  रानी   का  अवतार।
वो  बहादुर  बंदा  की  ललकार।
जिससे रुकती दुश्मन की सांस।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


वो  हल्दी  घाटी   और   प्रताप।
आज़ादी का वो अतुलित जाप।
वो लड़े  लाखों सहकर  संताप।
मन में रहता फिर भी  उल्लास।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


वो मंगल  पांडे  के  जज़्बात।
वो  लक्ष्मी  बाई  के  आघात।
महात्मा गाँधी  की  वो  बात।
हुआ हैं मान के जिसे उजास।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


वो आज़ाद, बिस्मिल  की  हुँकार।
वो भगत, अशफ़ाक की फटकार।
हिलती   जिससे   गोरी   सरकार।
हमारे     नायक    बड़े    शाबाश।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


हमारे देश का जो  इतिहास।
वो तो हैं हमको सबसे खास।


इसे हम नही भूलेंगे।
इसे हम नही भूलेंगे।


अवनीश त्रिवेदी "अभय"


 



पता -


ग्राम- मोहरनिया


पोस्ट - जहासापुर


जिला -सीतापुर


पिन-261141


राज्य-उत्तर प्रदेश


मोबाइल-751876850


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...