कवि हलधर जसवीर गीतिका(हिंदी) ---------------- धार में पतवार अटकी हाल

कवि हलधर जसवीर गीतिका(हिंदी)
----------------


धार में पतवार अटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !
सिंधु ने ही नाव सटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


जाल में ऐसे फसे हैं आज तक नहि काट पाये ,
शीश पर तलवार लटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


काँच जैसे जड़ गए हम  पत्थरों की चौखटों में ,
देह यह  सौ बार चटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


बोझ हम लादे रहे हैं मौन व्रत धारण किए है ,
राज की फोड़ी न मटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


हम जिसे पूजा किए माना हमारा देवता है ,
बात उसकी आज खटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


भ्रात हम कहते रहे हैं आज तक जिन ढोंगियों को ,
वो लगाते दाब पटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


आग सड़कों पर लगाते घूमती हैं अब जमातें ,
देश की इक कौम भटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


गम भुलाने के बहाने पी रहा क्यों  रोज" हलधर " ,
रात दारू खूब गटकी हाल दिल का क्या सुनाएँ !


                             हलधर -9897346173


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...