मामचंद अग्रवाल"वसंत" जमशेदपुरी ,झारखंड

नाम-मामचंद अग्रवाल"वसंत"
साहित्यिक नाम-वसंत जमशेदपुरी
पता-राम दरबार
मुस्लिम बस्ती,गुरुद्वारा रोड
मानगो,जमशेदपुर,झारखंड
पत्राचार का पता-
सीमा वस्त्रालय,राजा मार्केट
डिमना रोड,मानगो
जमशेदपुर,झारखंड
मो.नं.9334805484


चुप रहो साथियो


चीख है,पुकार है
फिर भी सन्नाटा है,
नैतिकता के गाल पर 
अनैतिकता का चाँटा है |
सत्य की जबान पर
आततायी पहरा है |
चुप रहो साथियो
षडयंत्र कोई गहरा है |


पुरस्कृत होना है 
तो राष्ट्र का विरोध कर,
सत्य को असत्य बता
ऐसा कोई शोध कर |
बहते हुए पानी को
बोल दे कि ठहरा है |
चुप रहो साथियो
षडयंत्र कोई गहरा है |


धर्म की ,संस्कृति की 
बात नहीं करना,
बेवजह बताओ भाई
काहे को मरना |
हर तरफ मुखौटे हैं
चेहरे पर चेहरा है |
चुप रहो साथियो
षडयंत्र कोई गहरा है |
-वसंत जमशेदपुरी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...