प्रवीण श्रीवास्तव सीतापुर विवेकानन्द जयंती 2020

संत विवेकानंद का करें, सभी गुणगान।
 नमन आपको सब करें , कर भारत का मान।


 पावन बारह जनवरी ,कोलकता में जन्म,
 विश्वनाथ भुवनेश्वरी, पिता मातु की शान ।


सन्यासी का वेष धर,आजीवन सन्यास, 
भगवा धारण कर लिया, वेदांतो की आन


परमहंस स्वामी जिन्हें, भजन सुनाये खास ,
 शुरू हुआ सत्संग जब ,वैदिक स्वर का दान।


 धर्म सभा में बोलते, विश्व आपके साथ,
 जय जय जय मां भारती ,"प्रेम" करें सम्मान।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...