संजय जैन (मुम्बई) बच्चो को शिक्षित बनाये

संजय जैन (मुम्बई)


बच्चो को शिक्षित बनाये*
विधा : गीत


रहो हिल मिलकर मेरे, 
समाज के भाई बहिनों।
में लेकर आया हूँ,
स्नेह प्यार का संदेशा।
रहे हम सब पर,
हमारे बड़े बूढ़ो का हाथ।
तभी तो हर जाती धर्म को
दुनियाँ में पहचान जाएगा।


दिलाओ बच्चों को शिक्षा
 तुम सभी लोगों।
तभी तो समाज को मिलेगा,
शिक्षित समाज का दर्जा।
इसलिए बैर भाव,
आपसी के तुम सब छोड़ों।
और बच्चो को पढ़ाई के लिए 
सदा ही प्रेरित तुम करो।। 


यही एक चीज ऐसी है,
जो कोई छीन नही सकता।
वो अपने ज्ञान के बल पर, 
कभी भूखा रह नहीं सकेगा।
इसलिए आप सभी पढ़ाई पर
बच्चों का ध्यान केंद्रित करो।
फिर कोई भी तुम्हारी
संस्कृति पर, 
नही उठा पायेगा कोई प्रश्न।
और हर जगह तुम्हे और 
समाज को सम्मान मिलेगा।
तभी तो तुम्हरी जाती धर्म का,
दुनियाँ में नाम हो जाएगा।।


जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
18/01/2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...