संजय जैन (मुम्बई) मायके की यादे* विधा : कविता बचपन की यादों को

 


संजय जैन (मुम्बई) मायके की यादे*
विधा : कविता


बचपन की यादों को,
मैं भूला सकती नहीं।
मां के आँचल की यादे,
कभी भूली ही नहीं।
दादा दादी और नाना नानी,
का लाड़ प्यार हमे याद है।
मौसी बुआ का दुलार,
दिल से निकला नही।
वो चाची की चुगली,
चाचा से करना।
भाभी की शिकायत
भैया से करना।
बदले में पैसे मिलना,
आज भी याद है।
और उस पैसे से,
चाट खाना याद है।
भाई बहिनों का प्यार,
और लड़ना भी याद है।
भैया की शादी का वो दृश्य,
आंखों के समाने बार बार आता है।
जिसमें भाभी की विदाई पर,
उनका जोर से रोना याद है।
खुद की शादी और विदाई का,
हर एक लम्हा याद आ रहा है।
मांबाप के द्वारा दी गई,
हिदायते और नासियते
दिल में रखें हूँ।
मानो अपनी दुनियां खो आई हूँ।
मांबाप का आंगन छोड़ आई हूं।
दिल में नई उमंगे लेकर,
पिया के साथ आई हूं।
जो मेरे जीवन का,
अब आधार स्तम्भ है।
मानो मेरी जिंदगी का
यही संसार है।
छोड़ा माता पिता और, 
भाई बहिनों को तो।
नये माता पिता और नंद देवर, 
भाई बहिनों जैसे पाये है।
छोटी सी दुनियां छोड़कर,
बड़ी दुनियां में आई हूँ।
अब जवाबदारियों का बोझ,
स्वंय उठाकर चल रही हूँ।
पिया से मिल रहा स्नेह प्यार,
जिससे नई दुनियां बसाई
हूँ ।
जो खुद कल बच्ची थी, 
आज माँ बन के सामने आई हूँ।।
और मां का फर्ज मैं 
खुद निभा रही हूं।
जिंदगी का चक्र,
ऐसे ही चलता रहेगा।
समय हमारे जीवन का 
यूही निकलता रहेगा।।


 जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
21/01/2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...