सुनील कुमार गुप्ता कविता:-         *"मंज़िल"* "पा सके मंज़िल अपनी साथी,

सुनील कुमार गुप्ता


कविता:-
        *"मंज़िल"*
"पा सके मंज़िल अपनी साथी,
सहज नही-
इस जीवन में।
असम्भव नही काम कोई साथी,
जो कर न सके-
इस जीवन में।
सुख दु:ख धूप छाँव से,
साथी संग चलते-
इस जीवन मे।
भक्ति संग ही तो साथी,
मिलता सुख -
इस जीवन में।
थक न जाये तन-मन साथी,
जब तक आस -
इस जीवन में।
महकती रहे जीवन बगिया,
साथी अपनत्व संग,
इस जीवन में।
चलते रहना सत्य -पथ पर,
जब तक मिले न मंज़िल-
इस जीवन में।
पा सके मंज़िल अपनी साथी,
सहज नहीं -
इस जीवन में।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःः           सुनील कुमार गुप्ता
sunilgupta.abliq.in
ःःःःःःःःःःःःःःःःः         28-01-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...