सुरेन्द्र पाल मिश्र पूर्व निदेशक ए टी आई कानपुर- कविता---सिंह वाहिनी देवी मां    

नाम--- सुरेन्द्र पाल मिश्र


पूर्व निदेशक ए टी आई कानपुर
निवास--ग्राम व पोस्ट जेठरा जिला लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश २६२७२२
मोबाइल--८८४०४७७९८३,९९५८६९१०७८
कविता---सिंह वाहिनी देवी मां
             -------------------------
हे देवी मां सिंह वाहिनी तन मन विमल करो
चिर संचित मन की अभिलाषा देवी पूर्ण करो।
तेरी स्मृति से मन बेकल बरसों से जो रखी संजोकर।
दर्शन आशा लिए हृदय में भटक रहा है सुध बुध खोकर।
  मानव चले धर्म के पथ पर ऐसी कृपा करो। हे देवी मां सिद्धिदात्री तन मन विमल करो।
शक्ति स्वरूपा देवी तुम ही तुम ही मायापति की माया।
शुभदा सुखदा कल्याणी तुम तुम में ही यह जगत समाया।
  पाप नष्ट कर प्रेम शांति की वर्षा सघन करो।
  हे देवी मां सिंह वाहिनी तन मन विमल करो।
पूजन अर्चन विधि ना जानूं किस भांति रिझाऊं मैं तुमको।
सुन लो पुकार मम् अन्तर की मैया अब दर्शन दो मुझको।
  प्यासे अश्रु भरे नयनों में अपना रूप भरो।
  हे देवी मां सिद्धिदात्री तन मन विमल करो।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...