अवनीश त्रिवेदी "अभय"

समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


शिव स्तुति


कर जोरि करी विनती तुमरी,
हे!  त्रिपुरारी  पुरारि  सुनो।
सब संकट दूरी करउ हमरो,
बस इतनी अरज हमारि सुनो।
कैलाश निवासी शिव भोले,
शीश    पे   चंद   बिराजे।
गंग  बिराजै  त्रिशूल  सोहै,
कर डम डम डमरू साजे।
बाघम्बर पट को धारण हैं,
शरीर  भसम  लगावति हैं।
नन्दी भोले  को  वाहन हैं,
परवत अलख  जगावति हैं।
तन मन सब पावन रहइ सदा,
जब लौ नील  अकाश रहइ।
एक दूसरे को सुख दुःख बाटइ,
उर मा प्रेम पियास  रहइ।
हे! महादेव अब कृपा करउ,
जप तप व्रत नहि जानति हैं।
विश्वास अटल तुम पर हमरो,
सब कुछ तुमको मानति हैं।
यहु देश महान रहइ हमरो,
शंभु कृपा करते रहियउ।
अरदास हमरी मानि लेउ,
कर सिर सदा धरते रहियउ।


अवनीश त्रिवेदी "अभय"


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...