कालिका प्रसाद सेमवाल मानस सदन अपर बाजार रूद्रप्रयाग उत्तराखंड

🎍🌷दोहे🌷🎍
********************
मानव धन का दास है,
धन न किसी का दास।
जो समझा इस राज को,
वही प्रभु  का  खास।
       🎍
यौवन जाता देख कर,
मन में   उठे   विचार।
जीवन में कुछ कर चलो,
होगा   बेड़ा   पार।।
       🎍
बात - बात  में बात हो,
अगले क्षण हो विवाद।
सब बातों का एक हल,
मौन    रहो  निर्विवाद।।
        🎍
कथनी करनी एक सी,
जिस दिन होगी  जीव।
धरती पर आनन्द की,
वृष्टि   होगी  अतीव।।
      🎍
पाती है जब आत्मा ,
सन्तो   का  सत्संग।
तब आता सद् आचरण,
बदल जायें  सब रंग।।
*******************
कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...