किशोर कुमार कर्ण  पटना बिहार वो वासंती मौसम 

किशोर कुमार कर्ण 
पटना बिहार
वो वासंती मौसम 


उनकी खुशबू 
अब भी ताजी है 
वर्षों से सांसों में समायी है 
जब भी चलती है
उनकी महक आने लगती है 


अब भी मंद-मुस्काती 
अधर उनकी दिखती है 
गुलिस्ता भरी चमन में 
जब कई कलियाँ आपस में 
लिपटी रहती है 


गेसूंओ में उलझी उंगली 
वसंत आने से महसूस होती है 
कली- लता से उलझती है 
आहिस्ता से कहती है 
मैं वहीं हूँ जिसे छेड़ा करते थे


वो वासंती मौसम 
भी अजीब था
पहली और आखिरी मिलन का
मिलानेवाला और
आखिरी राजेदार था


-


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...