भरत नायक "बाबूजी" लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)

*"परछाई"* (दोहे)
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
●अंतर्मन का बोध है, परछाई-प्रतिभास।
मौन लगे संकेत यह,
जाल-जगत परिवास।।


●मान कलाकृति प्रकृति की, परछाई भव-भान।
साथ सुसज्जित सर्वदा, मूर्त रूप सम जान।।


●परछाई क्षण भूत सम, होता है आभास।
व्यापित भय हिय हो कभी, दूर कभी कब पास।।


●परछाई लगती कभी, गुप्त भाव गढ़-गूढ़।
उत्साहित करती हिया, लागे कब मन-मूढ़।।


●परछाई पहचान बन, दे कब सुख कब शोक।
छाया-प्रतिछाया छले, जागृत जैविक लोक।।


●मेरी परछाई कभी, मुझसे करे सवाल।
कौन कहाँ तुम और मैं? जानो जग-जंजाल।।


●मेरी परछाई लगे, मुखरित मानस मौन।
अन्य किसी का भान-भय, हावी मुझ पर कौन??


●पति-पत्नी हैं साथ में, छाया-पूर्ण-प्रमाण।
 पूरक दोनो आप हैं, एक लगें दो प्राण।।


●परछाई में है लगे, संचित अद्भुत भाव।
संशय सह संभावना, चालित जीवन-नाव।।


●पूर्ण ब्रह्म परछाइयाँ, जीवात्मा जग जान।
पूरक पाये पूर्णता, मानव मन मनु मान।।
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...