ओम अग्रवाल (बबुआ), मुंबई भोर का नमन  मेरी पुस्तक *गीत गुंजन* से 

ओम अग्रवाल (बबुआ), मुंबई


भोर का नमन 
मेरी पुस्तक *गीत गुंजन* से 


*हे मात पिता हे गुरुवर प्यारे, इतना सा उपकार करें।*
*नमन भोर का करूँ आपको, प्रभुवरश्री स्वीकार करें।।*


*अम्बर धरती भानु शशी हे, अनल पवन हे प्रिय प्यारे।*
*तरु तरुवर हे पर्वत सागर, नील गगन के सब तारे।।*
*हे अरि मित्र सकल प्रिय परिजन, इतना सा उपकार करें।*
*नमन भोर का करूँ आपको, आप सहज स्वीकार करें।।*


*मनवीणा की सरगम साँसे, गीत नेह का गाती हैं।*
*और आपके कृपाभाव से, पुलकित सी हो जाती हैं।*
*पुण्य पटल प्रिय प्रीत पुनीता पुनि पावन परिवार करें।*
*नमन भोर का करूँ आपको, आप इसे स्वीकार करें


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...