राजेंद्र रायपुरी

😌 सबको एक दिन जाना है😌


अटल सत्य ये जो आया है,
     उसको एक दिन जाना है।
ये दुनिया तो इक सराय है।
        पक्का वही ठिकाना है।
अटल सत्य ये जो आया है, 
     उसको एक दिन जाना है।


चाहे लाख जतन तू कर ले,
           पंछी न रूक पाएगा।
सौ पिंजरे में बंद तू कर ले,
        उसको तो उड़ जाना है।
अटल सत्य ये जो आया है, 
     उसको एक दिन जाना है।


रिश्ते - नाते  सारे  झूठे, 
           पल में ही ये सारे टूटें।
नाता जोड़ यहाँ पर आया,
         नाता तोड़ के जाना है।
अटल सत्य ये जो आया है, 
     उसको एक दिन जाना है।


छोड़ दे उल्टे  सीधे  धंधे, 
       अच्छे कर्म तू कर ऐ बंदे।
यश-अपयश ही साथ में तेरे,
         अंत समय में जाना है।
अटल सत्य ये जो आया है, 
     उसको एक दिन जाना है।


काहे  जोड़े  पाई -पाई, 
     साथ न कुछ जाएगा भाई।
खाली हाथ यहाँ आया था,
        खाली हाथ ही जाना है।
अटल सत्य ये जो आया है, 
     उसको एक दिन जाना है।


चाहे हो वो ज्ञानी -ध्यानी,
        या अनपढ़  वो अज्ञानी।
सबकी राह एक ही प्यारे,
          उसी राह पर जाना है।
अटल सत्य ये जो आया है, 
     उसको एक दिन जाना है।


           (राजेंद्र रायपुरी)


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...