सुनील चौरसिया 'सावन' प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली अरुणाचल प्रदेश।

कवि सुनील चौरसिया 'सावन'
प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली अरुणाचल प्रदेश।
ग्राम -अमवा बाजार, पोस्ट- रामकोला, जिला- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।


कविता-ताजमहल


नल के जल को भी गंगाजल समझिए।
भूलकर भी न दुश्मन को निर्बल समझिए।।


जो हो गया सो हो गया, मत रोइए,
मिले हुए हर फल को कर्मफल समझिए।।


सवालों के शूल से दिल घायल न हो,
इक सवाल को दूसरे का हल समझिए।।


'सावन' सुख से सोइए  सूखे बिस्तर पर,
फटे पुराने चादर को मखमल समझिए।।


खाली है हथेली तो हवेली कहां,
उजड़े छप्पर को ताजमहल समझिए।।


सुनील चौरसिया 'सावन'
प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली अरुणाचल प्रदेश।
ग्राम -अमवा बाजार, पोस्ट- रामकोला, जिला- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
90 44 97 4084
84 14015182


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...