सुनील कुमार गुप्ता

नाम:- सुनील कुमार गुप्ता
S/0श्री बी.आर.गुप्ता
3/1355-सी,न्यू भगत सिंह कालोनी,
बाजोरिया मार्ग,सहारनपुर-247001(उ.प्र.)


कविता:-
         *"भंवरा"*
"फूल-फूल मंडरा रहा भंवरा,
मौसम में छाया-
मधुमास।
कलियाँ बन गई फूल साथी,
खुशबू से महकी बगिया-
बाकी प्रेम की रही आस।
पतझड़ बिन मधुमास नहीं,
प्रेम बिन-
जीवन की नहीं आस।
विश्वास की धरती पर ही,
उपजे नेह के अंकुर-
मन भरा विश्वास।
हर फूल की एक कहानी ,
प्रेम में होती नादानी-
रही बाकी जीवन आस।
फूल-फूल मंडरा रहा भंवरा,
मौसम में छाया- मधुमास।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःः         सुनील कुमार गुप्ता
sunilgupta.abliq.in
ःःःःःःःःःःःःःःःःः         08-02-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...