सुनीता असीम

नाराजगी में दिख रहीं खंजर तेरी आँखें।
ससुराल में आईं नजर नैहर तेरी आँखें।
***
मैं हूँ नदी में खिल रही कोमल कमलपुष्पी।
मुझको बहारों का दिखें मँजर तेरी आँखें।
***
बादल भिगोता है मुझे बदली समझकर के।
मुझको बचाती हैं तभी गिरकर तेरी आँखें।
***
खुद पदमिनी समझूँ तुम्हें राणा समझ लूंगी।
कूदूँ इन्हींमें मैं समझ जौहर तेरी आँखें।
***
जब पास आते हो तो शहनाई बजे दिल में।
तब नेह से देखें मुझे भरकर तेरी आँखें।
***
सुनीता असीम
19/2/2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...