सुरभि सुहानी"* "मधुमास छाया मौसम में,

नाम:- सुनील कुमार गुप्ता
S/0श्री बी.आर.गुप्ता
3/1355-सी ,न्यू भगत सिंह कालोनी,बाजोरिया मार्ग, सहारनपुर-247001(उ.प्र.)



कविता:-


     *"सुरभि सुहानी"*
"मधुमास छाया मौसम में,
महकने लगा धरती अंबर-
सुरभि सहानी बहने लगी।
भौरो की गुंजन भी यहाँ,
अपनी अलग ही-
कहानी कहने लगी।
रंग-बिरंगी तितलियों से,
जीवन में पग पग-खुशियाँ छाने लगी।
मदहोश करता ये मौसम,
प्रेयसी मिल -
प्रेम गीत गुनगुनाने लगी।
मधुमास छाया मौसम मे,
महकने लगी धरती अंबर-
सुरभि सुहानी बहने लगी।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःः          सुनील कुमार गुप्ता
sunilgupta.abliq.in
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः          04-02-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...