भरत नायक "बाबूजी" लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)

*"  पिता  "* (दोहे)
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
*भीतर से मीठे-नरम, ऊपर लगें कठोर।
श्रीफल सम होते पिता, लेते सदा हिलोर।।१।।


*परिजन पालक हैं पिता, खुशियों के आगार।
उद्धारक परिवार के, होते खेवनहार।।२।।


*साथ रहें शासित रखें, पितु होते हैं खास।
आँगन में परिवार के, हरपल करें उजास।।३।।


*जो आश्रय-फल-छाँव दे, अक्षय वट सम जान।
कुल पालक होेते पिता, सबका रखते ध्यान।।४।।


*सहनशीलता के सदा, पितु होते प्रतिमान।
शिशु को जो सन्मार्ग की, करवाते पहिचान।।५।।


*अपनों का हित सोचते, तजकर सारे स्वार्थ।
बगिया के माली-पिता, करते हैं परमार्थ।।६।।


*गूढ़-गहन-गंभीर अति, होता पितु का रूप।
कोर-कपट से दूर वे, होते अतुल-अनूप।।७।।


*संबल होते हैं सदा, पितु आनंद-निधान।
पाते पिता-प्रताप से, परिजन प्रेम-प्रतान।।८।।


*पावन-परिमल-प्रेरणा, अद्भुत अनुकरणीय।
पितु अनुपम आदर्श बन, होते हैं नमनीय।।९।।
      
*जागृत जानो जगत में, पिता परम भगवान।
सागर नेह-दुलार के, रखना उनका मान।।१०।।
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...