भरत नायक "बाबूजी" लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)

*"माँ कुष्मांडा"*(कुणडलिया छंद)
••••••••••••••••••••••••••••••••••
*पावन रूप चतुर्थ है, कुष्मांडा शुभ नाम।
आधि-व्याधि से मुक्ति दे, माता है सत्काम।।
माता है सत्काम, सदा कष्टों को हरती।
सहज सृजन ब्रह्मांड, मंद विहँसी में करती।।
कह नायक करजोरि, अष्ट भुजधारी भावन।
देती सुख-समृद्धि, नाम है माँ का पावन।।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)
•••••••••••••••••••••••••••••••••••


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511