डाॅ.बिपिन पाण्डेय

गीतिका-
खूब लगाओ रंग,आज सब होली में।
करो नहीं हुडदंग,आज सब होली में।।1


रहो  नशे  से  दूर ,शिष्टता  अपनाओ,
पियो न मदिरा भंग,आज सब होली में।।2


घृणा-द्वेष को भूल,प्यार को बाँटो जी,
लगो सभी के अंग,आज सब होली में।।3


हरी  गुलाबी  लाल ,गोरियाँ  पहने  हैं,
मलमल कुर्ती तंग,आज सब होली में।।4


लेकर  रंग - गुलाल ,घूमते सब  छोरे,
लगते मस्त मलंग,आज सब होली में।।5


नशा चढ़ा भरपूर, बसंती मौसम का,
दिखते बड़े दबंग,आज सब होली में।।6


नाचो गाओ गीत,नेह का रंग लगाओ
भूलो तिक्त प्रसंग,आज सब होली में।।7
             डाॅ.बिपिन पाण्डेय


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...