देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"

................ करोना.................


पड़ोसी मुल्क से आया है करोना।
पहले की तरह सत्कार  करो ना।।


ये जितना भी चाहे मचाए आतंक;
इससे कोई भी  जरा भी डरो ना।।


खुद को,आसपास को रखो साफ;
इसमें एकदम  कोताही  करो ना।।


खानपान पर रखो समुचित ध्यान;
शारीरिक क्षमता  कम  करो  ना।।


इसके लिए जागरूकता फैलाकर;
इसको  एकदम ही  बढ़ने दो ना।।


इस बीमारी को निर्मूल करने हेतु ;
अपनी बीमारी को छिपाओ  ना।।


इस लड़ाई में हम जीतेंगे"आनंद";
आत्मविश्वास को  कम करो ना।।


- देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511