निरुपमा मिश्रा 'नीरू' - रनापुर,हैदरगढ़ - बाराबंकी

दोहे- कोरोना का कहर


कोरोना के खौफ से, सहमा हुआ समाज |
वैज्ञानिक हर देश के, खोजें अभी इलाज||


ज्वर,खाँसी, सिरदर्द भी,लगे कष्टमय साँस|
अविलंब जाँच के लिए, रहें चिकित्सक पास||


बीमारी के नाम से , मत रहिये भयभीत|
भेद तीन पहचानिये,ज्वर,खाँसी अरु शीत||


रखें संक्रमित व्यक्ति से, खुद को निश्चित दूर|
अपने मुख अरु नासिका, ढकिये आप जरूर||


अभी रोग उपचार का, नही सटीक साधन|
सही नियम ,आचार का, करें पूरा पालन||


करबद्ध अभिवादन से,संयमित हो मिलाप|
व्यक्तिगत संबंधों में, सतर्क रहिये आप||


संक्रमण के प्रसार से,करिये सभी बचाव|
साफ रखिये हाथ सदा, अपनाइये सुझाव||


जनसमूह ज्यादा जहाँ, रहें वहाँ से दूर|
व्यर्थ भ्रमण करिये नही, रखिये ध्यान जरूर||


निरुपमा मिश्रा 'नीरू'
पता - रनापुर,हैदरगढ़ जिला- बाराबंकी
मोबाइल - 8756697686


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...