😊हाय कोरोना,हाय कोरोना😊
हाय कोरोना, हाय कोरोना।
यारो हर दिन आप करो ना।
रोक-थाम की करो उपाय,
ताकि ये बढ़ने मत पाय।
हाथ किसी से नहीं मिलाओ।
सारी दुनिया को समझाओ।
हाथ जोड़कर करो नमस्ते।
तभी रहोगे यारो हॅ॑सते।
भीड़-भाड़ से दूर रहो ना।
काहे कहते हाय कोरोना।
सेनीटाइजर हाथ मलो ना।
करो नहीं तुम हाय कोरोना।
बार-बार तुम हाथ को धोओ।
मुॅ॑ह -नाक को ढाॅ॑क के सोओ।
नादानी तुम यार करो ना।
करो नहीं तुम हाय कोरोना।
टूर-टार पर यार न जाओ।
भोजन शाकाहारी खाओ।
भक्षण कोई मांस करो ना।
दूर रहेगा यार कोरोना।
डॉक्टर को भगवान ही जानो।
कहना उनका यारो मानो।
उनसे तुम तक़रार करो ना।
दूर रहेगा तभी करोना।
।। राजेंद्र रायपुरी।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें