संजय जैन (मुम्बई)

इंसान हो..*
विधा : गीत


इंसान की औलाद हो,
इंसान तुम बनो।
इंसानियत को दिलमें,
अपने जिंदा तुम रखो।
मतलब फरोश है ये दुनियाँ,
जरा इससे बचके रहो।
लड़वा देते है अपास में,
भाई बहिन को।
ऐसे साँपो से तुम,
अपने आप को बचाओ।।


कितना कमीना होता है, 
लोगो ये इंसान।
सब कुछ समझकर भी,
अनजान बन जाता है ये।
औरो के घर जलाओगें तो,
एकदिन खुद भी जलोगें।
फिर अपनी करनी पर,
तुम बहुत शर्मिदा होगें।
और अपनों की नजरों में,
खुद ही गिर जाओगें।।


जो अपनो का न हुआ,
वो गैरो का कैसे होगा।
इंसान की औलाद है,
फिर भी जानवर बन गया।
जानवर तो जंगल में,
हिल मिलकर रहते है।
इंसान होते हुए भी, 
जानवरों से भी नीचे गिर गया।
और इंसान कहलाने का, 
हक भी उसने खो दिया।। 


जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
01/30/2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...