सत्यप्रकाश पाण्डेय

हे मुरलीधर ऐसा कोई कमाल करो ना
कहदो जन से कोरोना से कोई डरो ना


पुण्यभूमि ये वसुधा जहां अवतार लिया
ऐसी पावन भूमि पर कौंन कष्ट में जिया


सबका कष्ट हरा तो देश का कष्ट हरो ना
हे मुरलीधर ऐसा कोई कमाल करो ना


मोदी जी ने जो आव्हान किया है सबसे
अक्षरशः पालन हो विनती है मेरी सबसे


श्याम सबमें राष्ट्रभक्ति का भाव भरो ना
हे मुरलीधर ऐसा कोई कमाल करो ना


कोई महामारी न घेरे भारत के जन को
विश्व निरोगी रहे करो सुरक्षित जीवन को


सर्वशक्तिमान प्रभु जग में सामर्थ भरो ना
हे मुरलीधर ऐसा कोई कमाल करो ना।


श्रीकृष्णाय नमो नमः💐💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏🙏


सत्यप्रकाश पाण्डेय


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511