श्रीमती ममता वैरागी तिरला धार

आपका व्यक्तित्व।
क्या आप पढ लिख जाने के बाद 
उस पढाई का सद्पयोग करते है।
क्या आप किसी बडे पद पर है।
और विनम्रता से रहते है।
क्या आपके मन मे किसी दिन दुखी व्यक्ति, पशु पक्षी के प्रति करूणा का भाव आता है।
क्या आप बात बात पर अंह ना लाकर चलो होगा, पर रहते है।
क्या आप तन से नही मन मस्तिष्क से अपने आप को स्वच्छ महसूस करते है।
क्या आप हमेशा सच का साथ देते है।
क्या आप ईमानदारी की कमाई ग्रहण करते है।
और क्या आपके मन मे ईषा और काम ,राग,और द्धेष की भावना नही है।
अगर उपरोक्त बाते आप मे है। तब आप स्वयं एक संत है। आपको फिर किसी अन्य बातो मे समय नष्ट नही करना है।
आप देव तुल्य है।
और यदि इसमे से एक दो भी अवगुण है तो तत्काल हटाने की कोशिश करे, समय कम है सांसो का साथ पता नही कब तक है। तो ईश्वर के सामने खडा होना है।
श्रीमती ममता वैरागी तिरला धार


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...