सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
       *"कहाँ-नहीं हो?"*
"नित दिन भजता रहा तुमको ,
प्रभु जन जन कण कण में-
कहाँ -नही हो प्रभु?
ढूँढ़ता रहा तुम्हें प्रभु पल पल,
मंदिर मस्ज़िद गुरूद्वारें में-
कहीं न मिले तुम प्रभु।
जपता रहा तुमको मन से,
 करता रहा सद्कर्म-
अर्धनिंद्रा में देखा संग हो प्रभु।
ढूँढ़ता रहा जग में तुमको प्रभु,
अब सोचता हूँ -
कहाँ- नहीं हो प्रभु तुम?
जन जन में कण कण में,
समाये प्रभु-
कहाँ-नहीं हो तुम?
ःःः          सुनील कुमार गुप्ता
       19-03-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...