सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
    *"लौट आये मेरा बचपन "*
"मन करता फिर से मेरा,
लौट आये मेरा बचपन।
खेलू खेल खिलौनों संग,
भूल जाऊँ जीवन की तड़पन।।
स्वार्थ नहीं बसता यहाँ,
ऐसा ही है- ये बचपन।
सब अपने से लगते फिर,
कोई नहीं यहाँ दुश्मन।।
हर पल भटकन भरी मन में,
कैसे-बीते ये जीवन?
मन करता फिर से मेरा,
लौट आये मेरा बचपन।।"
ःःःः         सुनील कुमार गुप्ता
      19-03-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...