सुनील कुमार गुप्ता

चित्र चिंतन:-
     *"पूनम की चाँदनी"*
"पूनम की चाँदनी में साथी,
नहाया धरती -अंबर -
महका रहा उपवन सारा।
ब्रज भूमि के कण कण में,
बसे कृष्ण-
फिर भी राह देखे राधा।
राधा रानी कृष्ण दीवानी,
अँजुली भर फूलों से-
कर रही प्रेम तपस्या।
पूनम का चाँद भी इतरा रहा,
ब्रज भूमि पर चाँद-
अमृत बरसा रहा।
राधा रानी के हर साँस में
बसे कृष्ण ,
हवा का हर झोखा- अहसास करा रहा।
पूनम की चाँदनी में साथी,
नहाया धरती -अंबर-
महका रहा उपवन सारा।।"
       सुनील कुमार गुप्ता


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...