सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
          *"ख़्वाहिश"*
"ख़्वाहिशें बढ़ती रही जीवन की,
संग अपनो का-
छूटता रहा।
अपनों के छल से साथी,
जीवन में मन-
टूटता रहा।
कटुता और टूटन मन की,
उससे जीवन-
बिखरता रहा।
बढ़ती रहीं आगे बढ़ने की ख़्वाहिश,
रूका न सफ़र जीवन का-
बस अपनों का संग छूटता रहा।
ख़्वाहिशें बन गई अभिशाप,
जीवन में घर -
ढूँढ़़ता रहा।
ख़्वाहिशें बढ़ती रही जीवन की,
संग अपनों का -
छूटता रहा।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःः          सुनील कुमार गुप्ता
 sunilgupta.abliq.in
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः          18-03-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...