सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
       *"दर्पण"*
"जीवन सत्य को समर्पण,
सत्य सद्कर्मो  को अर्पण-
मन एक दर्पण।
झूठ फरेब सब इस धरा पर,
बन रहे जीवन के -
आडम्बर।
यथार्थ जीवन में भूले सत्य,
स्वार्थ में जीवन-
अपना समर्पण।
बीत गया जीवन अपनों में,
बीता जीवन सपनों में-
मन एक दर्पण।
अपनत्व की धरती पर,
मिला नहीं संग-
मन एक दर्पण।
जीवन सत्य को समर्पण,
सत्य सद्कर्मो को अर्पण-
मन एक दर्पण।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः    सुनील कुमार गुप्ता

ःःःःःःःःःःःःःःःःः


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...