कविता:-
*"आम लड़कियों की कहानी"*
"शिक्षा के लिए झगड़ती,
अपने माँ-बाप से देखी-
ये आम लड़कियों की कहानी।
लड़का-लड़की के अंतर को,
परवरिश में ही पहचानी-
ये आम लड़कियों की कहानी।
दहेज़ में बिकते लड़के,
जलती लड़कियाँ-
ये आम लड़कियों की कहानी।
लड़कियाँ लड़को से कम नहीं,
फिर भी चाह लड़के की-
ये आम लड़कियों की कहानी।
होगा न मान सम्मान लड़की का घर में,
अपमानित होगी जग में -
ये आम लड़कियों की कहानी।
लड़की ही आधार घर परिवार का,
फिर भी उपेक्षित है-
ये आम लड़कियों की कहानी।
शिक्षा के लिए झगड़ती,
अपने माँ बाप से देखी-
ये आम लड़कियों की कहानी।।"
सुनील कुमार गुप्ता
"काव्य रंगोली परिवार से देश-विदेश के कलमकार जुड़े हुए हैं जो अपनी स्वयं की लिखी हुई रचनाओं में कविता/कहानी/दोहा/छन्द आदि को व्हाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं। उन कलमकारों के द्वारा भेजी गयी रचनाएं काव्य रंगोली के पोर्टल/वेब पेज पर प्रकाशित की जाती हैं उससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस कलमकार की होगी। जिससे काव्य रंगोली परिवार/एडमिन का किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है न कभी होगा।" सादर धन्यवाद।
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511