घर घरों में मन रहा मातम रहा।
ये करोना ले रहा बस दम रहा।
***
धो रहे हम हाथ बारम्बार पर।
वैद्य कहते और धोओ कम रहा।
***
मास्क पहने घूमता है आदमी।
मौत के वो ख़ौफ से बेदम रहा।
***
जिंदगी की जानता कीमत नहीं।
कितना बेपरवाह ये आदम रहा।
***
जान जानी एक दिन कहता यही।
सामने पर रोग के पुरनम रहा।
***
है परेशाँ आपका आजम बड़ा।
बाद कुछ दिन के नहीं कुछ ग़म रहा।
***
आज लड़ना है करोना से हमें।
जीतना है तो लड़ो जो दम रहा।
***
सुनीता असीम
19/3/2020
"काव्य रंगोली परिवार से देश-विदेश के कलमकार जुड़े हुए हैं जो अपनी स्वयं की लिखी हुई रचनाओं में कविता/कहानी/दोहा/छन्द आदि को व्हाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं। उन कलमकारों के द्वारा भेजी गयी रचनाएं काव्य रंगोली के पोर्टल/वेब पेज पर प्रकाशित की जाती हैं उससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस कलमकार की होगी। जिससे काव्य रंगोली परिवार/एडमिन का किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है न कभी होगा।" सादर धन्यवाद।
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511