सुनीता असीम

चोट दिल पे तेरे पड़ी होगी।
जब रही हिज्र की घड़ी होगी।
***
जिस वजह से अलग हुए हो तुम।
बात बेहद रही बड़ी होगी।
***
जो अंगूठी पहन चुकी है वो।
वो नगों से रही जड़ी होगी।
***
धड़कनें तब ठहर गई होंगी।
जब भी उनसे नज़र लड़ी होगी।
***
दरमियाँ फासले हुए कैसे।
जोड़ती वो कड़ी -कड़ी होगी।
***
 सुनीता असीम
२८/३/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...