सुनीता असीम

आना नहीं है मौत का आसान इस तरह।
ये मौत जिन्दगी की तरह नाम ही तो है।
***
नाकाम कर दिया है करोना ने आपको।
बाहर करो या घर का हुआ काम ही तो है।
***
कब चाहिए किसीको इजाजत भी प्यार की।
आँखों से जो पिया तो  पिया जाम् ही तो है।
***
हो प्यार में सुना या सुना  नौकरी में हो।
सुनना ज़लील शब्द का इल्ज़ाम ही तो है।
***
मेरे लिए हो प्यार कन्हैया तेरा सदा।
भक्ति तेरे  लिए मेरी बेदाम ही तो है।
***
 सुनीता असीम
26/3/2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...