अर्चना कटारे       शहडोल (म,प्र)

*एक दिया जलाएं*


आओ हम सब भारतीय एक हो जायें
अंधकार को दूर भगायें
सारी दुनियां में मिशाल बना जायें
बस एक दिया जलाएं


फैल रहा है चंहूं ओर अंधियारा
 डर हुआ घबराया घबराया
आशा की कोई किरण न दिखाये
तब एक हम दिया जलाएं


जब अखिल विश्व में संकट गहराया हो
जब कोई न आस मिले
मन से संकल्पित हो कर 
आओ हम एक दिया जलायें


नफ़रत की हर दीवार मिंटायें
जांत पांत का भेद न लायें
देश की हर विपदा को हर जायें
आओ हम एक दिया जलाएं


आओ हम आव्हान कर जायें
संक्रमण को दूर भगायें
अपनी पुरातन संस्कृति आपनायें
आओ एक दिया जलाएं


कितना सुखद वातावरण होगा
दीपमालाओं के हार पहनेगा
सारा भारत एकजुट होगा
आओ हम एक दिया जलाएं


भारत माता जगमग होंगी
देखकर अपने भारत को खुश होंगी 
हम मिलकर साक्षी बन जायें
आओ एक दिया जलाएं
 
सूना न रहे कोई घर आंगन
हर घर रोशन हो जाये
हर घर  दिवाली सा जगमग हो जाये
आओ एक दिया जलाएं


       अर्चना कटारे
      शहडोल (म,प्र)


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...