डॉ0हरि नाथ मिश्र

*समय*(दोहे)
समय समर्थ अजेय है,समय सदा सरनाम।
समय से पहले हो नहीं,कभी न कोई काम।।


समय-काल पहचान कर,करते हैं जो काम।
सदा वही होते सफल,करके काम तमाम।।


बुद्धिमान नर है वही,जो समझे गति काल।
वाँछित फल पाता वही,रखे न कभी मलाल।।


राजा को यह झट करे,सिंहासन से दूर।
अभिमानी का मान हर,करे मान-मद चूर।।


उत्तर से दक्षिण तलक,पश्चिम से अति पूर्व।
समय-पताका उड़ रहा,सत्ता समय अपूर्व।।


यदि जग में रहना हमें,रखें समय का ध्यान।
समय-समादर यदि करें,निश्चित हो कल्याण।।


समय-महत्ता को समझ,जिसने किया है काम।
पूजनीय-महनीय वह,उसका ही है नाम ।।
                ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                   9919446372


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...