डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

"सिद्धिदात्री माँ को सादर नमन"


सिद्धि प्रसिद्धि सुसिद्धि तुम्हीं।
सबका शुभ अंक सदा तुम ही।।


निज भावों की रक्षा सदा करती।
भक्त भाव मेँ प्रेम बनी बहती।।


रहती तपती तपसी बनकर।
सिद्धिदात्री बनी रचती भक्तवर।।


अष्टमी नवरात्रि सदा शुभदा।
सिद्धियोगिनी प्रीति दे मातृ सदा।।


तुम योद्धा बहादुर वीर सदा ।
प्रिय सिद्धि  सहाय सदा सन्त का।।


अति श्रेष्ठ सुधी शिव मानसमय।
खुश होती विनम्र बनी सुखमय।।


अति स्नेह स्वरूपिणि दिव्य सुधा।
करती मनमोहक जग-वसुधा।।


हो कृपालु दयालु सदा भक्त पर।
अब मेघ करुण बन खुश सबपर।।


तव रूप निराला है मातृ सदा।
अवतार सुखद शुभदा प्रियदा।।


बन संकट मोचन नित्य रहो।
सबको प्रिय पात्र सुबोध करो।।


करवद्ध निवेदन है तुझसे।
प्रिय मातृ का स्नेह सदा बरसे।।


करते नित वन्दन मातृ नमन।
सिद्धिदात्री का पायें  सदा  शिव सदन।।


नमस्ते हरिहरपुर से---


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...