एस के कपूर "श्री हंस"* *बरेली।।*

*कॅरोना से महाभारत।।जीत हमारी*
*निश्चित है।।*


मास्क ,हैंड वाश ,सामाजिक दूरी
और न निकलना  घर  से  बाहर।
यह सतर्कता   ही  है   कॅरोना से
लड़ने का सबसे बड़ा   हथियार।।
लॉक डाउन का  अनुपालन और 
एक जुटता का   उत्तम   परिचय।
छिप कर करना  है  इस   अदृश्य
शत्रु कॅरोना पर ऐसा अचूक वार।।


5 अप्रैल को करना है हमसब को
मिल कर एक जुटता का  प्रकाश।
जगानी है हर दिल में महा  दानव
कॅरोना से  लड़ने  की एक  आस।।
पानी है इस अंधकार मय कॅरोना
पर   सावधानी  से  हमें   विजय।
परास्त  करेगा  कॅरोना  को   हम
सब का यही एक अटल विश्वास।।


डॉक्टर, नर्सेज,बैंक कर्मी ,सफाई
कर्मी,पुलिस,ड्राइवरओ एम्बुलेंस।
आज इन  सब   को  सलाम  कि
बस काम आ रही इन्हीं की सेंस।।
मार  गिराना  है  बन  कर  कृष्ण
हमें इस दानव  कॅरोना कंस को।
मनोबल अपना    गिराना   नहीं 
और न ही  होना है  हमको  टेंस।।


लॉक डाउन  का    शत  प्रतिशत
अनुपालन ही  जैसे  रामबाण है।
इसी में तो निहित दुर्जन  कॅरोना 
की  काट    और    समाधान  है।।
दुनिया को देनी  है हमें  मिसाल
भारत की आन  बान  शान  की।
तभी कह पायेंगे हम कि  हमारा
भारत देश तो  विश्व में महान है।।


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।*
मो      9897071046
          8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...