एस के कपूर  " श्री हंस*", *बरेली।*

*दूर दूर रहो कि कॅरोना को*
*चूर करना है।*


दूर    दूर   रहो   कि   तभी  ही
कॅरोना   दूर   होगा।
टूटेगी   इसकी  श्रृंखला    और
अभिमान चूर होगा।।
कड़ी को   तोड़ना और    अभी
थामना     है   इसको।
तब ही डॉक्टरी     प्रभाव    भी
इसमें  भरपूर     होगा।।


थाम लो कदम कि दुष्ट   कॅरोना
मौत   का  फरमान है।
दिखता नहीं  यह  और वार  भी
इसका   अनजान   है।।
ये रंग ,जाति, आयु  ,धर्म, शिक्षा
कुछ  नहीं    है  देखता।
गले न मिलें   इससे   कि    प्राण
लेना ही इसका काम है।।


लॉक  डाउन   का अनुपालन ही
अब धर्म, शिक्षा , ज्ञान  है।
आपको   कुछ  नहीं   होगा  यह
बस आपका अभिमान है।।
जिसने डर  कर   किया  विश्राम
वह   समझो   बच   गया।
यही    कॅरोना   से   बचाव   का
जानो परम  अभियान है।।


यह समय  है   धैर्य, विवेक और
आत्म    सुरक्षा     का।
इस जान  लेवा      महामारी  से
मानवता की  रक्षा  का।।
गलतियों से सीखें और  विश्वास
आशा को गवायें नहीं।
यह तो समय है  इस  दृढ़  इच्छा
शक्ति की परीक्षा का।।


सलाम करें अपने डॉक्टर्स नर्सेज
सफाई    कर्मियों   का।
जो हमको उपलब्ध करा रहे  उन
सभी सेवा धर्मियों  का।।
प्रणाम सभी मीडियाकर्मियों और
गर्व अखबारनवीसों पर।
अधिकारी है वो हर व्यक्ति हमारी
130 करोड़ तालियों का।।


*रचयिता।एस के कपूर  " श्री हंस*",
*बरेली।*
मोब  ।          9897071046
                    8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...