एस के कपूर "श्री हंस*" *बरेली।*

*एक जुटता का दीप जलाया है*
*कॅरोना को दूर भगाने को।*


किया है संघर्ष   दीप प्रज्वलित
मन में ऊर्जा लाने को।
दीया जलाया है  संकल्प शक्ति
और   बढ़ाने    को ।।
अंधकार चीरने    को  किया  है
प्रकाश का आवाह्न।
एकजुटता का   दीप जलाया है
कॅरोना भगाने को।।


यह संकट का   काल  मुश्किल
की     घड़ी      है।
बाहर की एक  आफत   यूँ   ही
गले     पड़ी      है।।
ये वैश्विक महामारी   बस  मिल
कर   ही  है  लड़ना।
देखते कि एकजुटता   के  आगे
कितने दिन अड़ी है।।


इस दीप प्रज्वलन में वायरस को
भी   जलना   होगा।
संकल्प शक्ति व   संयम के आगे
बाहर चलना होगा।।
डॉक्टर्स केअथक परिश्रम से उस
का मरण निश्चित है।
हर परिस्थिति में कॅरोना  का अंत
हमें   करना  होगा।।


केवल दीप प्रकाश ही नहीं घर में
रहना  जरूर    है।
इसी में छिपी कॅरोना  दानव   की
मृत्यु   भरपूर   है।।
अपनी आंतरिक क्षमताऔर शक्ति
को हमें है बढ़ाना।
तोड़ना कॅरोना  श्रृंखला को   जिस
पर  इसे   गरूर है।।


*रचयिता।    एस के कपूर "श्री हंस*"
*बरेली।*
मो।            9897071046
                 8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...