एस के कपूर "श्री हंस"* *बरेली।*

*कॅरोना महामारी का उपचार*।
*जनजागरण ही है कारगार।।।।।।।।।।।।।।।।।*


एक दिया रोशन  विश्वास   का
हमें   जलाना    है।
इस दुष्ट   दानव    कॅरोना   को
निश्चित भगाना  है।।
इस जन जागृति के प्रकाश ओ
एकता के उजाले से।
मिलकर महासंकट चक्रव्यूह से
निकल कर आना है।।


इस दुष्चक्र  की  मिल  कर  हमें
जंजीर     तोड़नी     है।
बाहर निकलने की  जिद तो हमें
बिलकुल    छोड़नी   है।।
केवल एक और एक रास्ता  महा
विनाश   से बचाव  का।
सामुदायिक फैलाव की  धारा ही
हमें    मोडनी         है।।


जिद है  कॅरोना   की   दुनिया  पर बिजली   गिराने  की।
हमारी भी   एक  जिद  है   अपना
आशियाना बचाने की।।
करने नहीं देंगें विनाशकारी कॅरोना
को      बर्बाद     हमें ।
देख रही  दुनिया   हमारी  कोशिशें
कर   दिखाने     की।।


इस  प्रलय कारी  शत्रु  कॅरोना  को
मुँह  नहीं  लगाना है।
न   ही दुर्जन से  हमें    कभी   हाथ 
को     मिलाना     है।।
दूर  दूर रह  कर ही  करना  है  वार
इस पापी   कॅरोना पर।
सम्पूर्ण दुनिया को भारत की सफल
रीति नीति को बताना है।।


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।*
मोब   9897071046
         8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...