एस के कपूर "श्री हंस"* *बरेली।*

*आओ हम एक दीप जलायें।।।।।।।।*


एक दिया रौशन विश्वास का हम
सबको  जलाना    है।
इस दुष्ट दानव   कॅरोना  को  हमें
निश्चित ही भगाना  है।।
इस जन जागृति के प्रकाश  और
एकता के उजाले  से।
मिलकर महा  संकट चक्रव्यूह से
निकल   कर आना है।।


हम सब  का   दीपक  प्रज्वलित
करेगा मन  में   प्रकाश।
लौ जलायेगा हर दिल  के  भीतर
देकर   इक  नई  आस।।
यह संकल्प ऊर्जा  ही  शक्ति देगी 
लड़ने को इस दानव  से।
इस महा युद्ध में विजयी करायेगा
केवल यही एक विश्वास।।


रविवार 5 अप्रैल रात्रि 9 बजे हम
सब को दीपक जलाना है।
ऊर्जा के अप्रतिम   स्त्रोत को हमें
भीतर अपने जगाना है।।
घोर अंधकार को चीर  कर करना
है   उज्ज्वल     प्रकाश।
130 करोड़ भारत   वासियों  की
एक जुटता दिखाना है।।


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।*
मोब   9897071046
         8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...