एस के कपूर "श्री हंस"* *बरेली।*

*पराजय सुनिश्चित है इस*
*कॅरोना छल की।*



घर में  रहना  ही आज
सर्वोत्तम  राष्ट्र  धर्म है।
यही   हमारा   सर्वोच्च
सामाजिक    कर्म   है।।
घर में कुछ   करते  रहें
सकारात्मक  हो सोच।
समय की  जरूरत यह
यही आवश्यक श्रम है।।


सामाजिक  दूरी   बनाने
में ही है आज    फायदा।
क्रूर दानव   को  हराएगा
केवल यहीआज कायदा।।
बुद्धि विवेक एकता और
अनुशासन  ही   हैं  मन्त्र।
मिल कर करें  खुद  और
राष्ट्र से यह आज वायदा।।


कॅरोना के  विरुद्ध ये जंग
अवश्य  ही   जीतेंगे  हम।
बस घर में   ही  रहें  चाहे
ज्यादा मिले या  हो  कम।।
ताउम्र  सफर    जारी  रहे
तभी कदमों को  थामा है।
हों  ना पायें    जीवन  भर
दुबारा  यह   आँखें   नम।।


विश्व  में   चर्चा   हो  रही  है
भारत के नेतृत्व कुशल की।
135  करोड़   को    बचाया 
उस इस कौशल सुफल की।।
सम्पूर्ण  विश्व नत  मस्तक है
भारतीय कार्यशैली के आगे।
वास्तव में  पराजय सुनिश्चित 
है इस  शत्रु कॅरोना छल  की।।


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।*
मो।    9897071046
         8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...