सत्यप्रकाश पाण्डेय

करो करिश्मा करुणानिधि
कमलनयन  करुणावतार
कुंजबिहारी कृपा कीजिए
कृष्णमुरारी कमलाभरतार


कातिल कहर कोरोना का
कष्ट कारक का कार्य करे
काली कंबल कृष्ण कन्हाई
कर कल्याण कमाल करे


करूँ कृष्ण करुणा विनय
काटो कष्ट कारक कुकृत्य
कृपा कीजिए करुणासागर
कष्टहीन कामधेनु से कृत्य।


युगलरूपाय नमो नमः💐💐🌸🌸🍁🙏🙏🙏🙏🙏


सत्यप्रकाश पाण्डेय


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...