सत्यप्रकाश पाण्डेय

परमज्योति परमेश्वर,
परम ब्रह्म परमात्म।
परमानन्द परमपिता,
परम प्रकाशक आत्म।।


प्रेम पुंज पुरुषोत्तम,
प्रीति प्यार की खान।
प्रज्ञा प्रदान करो प्रभु,
प्रजा प्राण भगवान।।


प्रजापालक प्रभावान,
प्रणपालक परमेश।
प्रण प्रतिष्ठितपरमात्मा,
पद्मनाभ पद्मेश।।


पावन भाव प्रदान कर,
प्रकटे पुण्य प्रभाव।
अर्पित प्रणय पुष्पांजलि,
पुलकित परसू पांव।।


ॐ श्री परमात्मने नमो नमः🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🙏🙏


सत्यप्रकाश पाण्डेय


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...