सुनीता असीम 

चाहत में तेरी नाम ये बदनाम ही तो है।
सर पर मेरे जो है लगा इल्जाम ही तो है।
****
इक बार जो देखे हमें कुछ मुस्करा के तू।
अरमान पूरे हो गए .....आराम ही तो है।
****
मैं इश्क का दूँ नाम अपनी इस मुहब्बत को।
दुनिया की नज़रों में मगर असकाम् ही तो है।
****
करता रहूं बेशक मुहब्बत उम्र भर उससे।।
ये आशिकी मेरी रही    निष्काम ही तो है।
****
तूने कबूली जो मुहब्बत क्या कहूं फिर मैं।
तेरी पनाहों में मिला     इकराम ही तो है।
***
सुनीता असीम 
२९/४/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511